26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सड़क हादसों में दो की मौत कई घायल

मथुरा ,12 अगस्त (आरएनएस)। थाना जैंत के अंतर्गत मथुरा छटीकरा मार्ग पर गुरुवार रात अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। टेंटी गांव से समीप कार को बस ने टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौत हो गई। सुरीर के गांव ढोकलाबास निवासी दीवान सिंह पुत्र ओमप्रकाश रक्षाबंधन के लिए अपनी बहन हेमलता को उसकी ससुराल पलवल से लेकर आ रहा था। कार को दीवान सिंह चला रहा था, बराबर में बहन बैठी थी और पीछे की सीट पर बहन का करीब दो वर्षीय बेटा बैठा हुआ था। गुरुवार रात करीब 10 बजे जैसे ही उनकी कार टेंटी गांव से समीप पहुंची तभी सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस को वहीं छोड़कर भाग निकला। दीवान सिंह व उसकी बहन हेमलता गंभीर रूप से घायल हो गयीं। अस्पताल ले जाते समय हेमलता ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। दीवान सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मथुरा रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक की तलाश कर रही है। गुरुवार रात नगला अडू, हाथरस जंक्शन निवासी सोरन (45) टैंपो में सवार होकर जा रहा था। छटीकरा के समीप अचानक अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। इसके चलते टैंपो चालक व सोरन गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार को भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल सोरन की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

अन्य ख़बरें

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

बौद्ध धरोहर को नया जीवन देगा भारत, पीएम मोदी बोले- उज्बेकिस्तान के साथ मिलकर करेगा संरक्षण

Newsdesk

संघ प्रमुख के हिंदू-मुस्लिम एकता वाले बयान का मौलाना साजिद रशीदी ने स्वागत किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading