33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सोना 157 और चांदी 754 रुपये लुढ़की

मुंबई ,18 अगस्त ।  दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई जबरदस्त तेजी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के प्रभाव से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 157 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 754 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.41 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1768.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 0.20 प्रतिशत टूटकर 1769.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस दौरान चांदी हाजिर भी 1.48 प्रतिशत लुढ़ककर 19.82 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 157 रुपये गिरकर 51680 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 141 रुपये उतरकर 51680 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 754 रुपये सस्ती होकर 56911 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 672 रुपये कमजोर होकर 57595 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

अन्य ख़बरें

भारत की न्यूक्लियर एनर्जी योजना मध्य एशिया के साथ करीबी संबंधों के लिए अहम

Newsdesk

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

Newsdesk

पश्चिम एशिया में तनाव का असर! अप्रैल में घरेलू हवाई यात्री यातायात 2 प्रतिशत घटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading