23.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

द्रौपदी मुर्मू ने दी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली 19 Aug. (Rns): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा भगवान कृष्‍ण की जीवन लीला से लोक-कल्‍याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है।

श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट किया, “जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्‍ण की जीवन लीला से लोक-कल्‍याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करे।”

उन्होंने कहा, “जन्माष्टमी का अर्थ है गोकुल अष्टमी, कृष्ण के जन्म का दिन। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में श्रावण के महीने में रोहिणी नक्षत्र की मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए उस दिन आनंदोत्सव मनाने की प्रथा है। आप सभी को मित्रता, समानता और एकता के प्रतीक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सभी को मन, वचन और कर्म में सदाचार के मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन एवं शिक्षाएं ‘भलाई और नैतिकता’ की सीख देते हैं।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading