18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नए वीडियो में सोनू निगम ने भूषण कुमार को दी चेतावनी

Sonu Nigam warns Bhushan Kumar in new video post.

मुंबई, 22 जून | देश के मशहूर पाश्र्व गायक सोनू निगम ने हाल ही एक वीडियो जारी कर हाल ही में बॉलीवुड के एक अभिनेता पर तंज कसा और साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी खेमेबाजी के होने का आरोप लगाया, हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोनू द्वारा जारी किए गए एक नए वीडियो में उन्होंने टी-सीरीज के चेयरमैन और एमडी भूषण कुमार पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। सोनू ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा : “लातों के माफिया बातों से नहीं मानते।”

वीडियो में वह कहते हैं, “भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम लेना ही पड़ेगा मुझे। और अब तू तू के लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया।”

सोनू आगे कहते हैं, “तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पे आके भाई भाई मेरी एल्बम कर दो। भाई ‘दीवाना’ कर दो। भाई, स्मिता ठाकरे से मिलवा दो, बाल ठाकरे से मिलवा दो। अबू सलेम से बचा लो। अबू सलेम गालियां दे रहा है..याद है ना? याद है कि नहीं ये सब चीजें? मैं तुझे कह रहा हूं मेरे मुंह मत लगना अब तू बस।”

सोनू ने आगे यह भी कहा, “मरीना कवर याद है ना? वो क्यों बोली, वो क्यों बैक आउट किया ये मुझे नहीं पता। मीडिया को पता है माफिया किस तरह से फंक्शन करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया, तो वो वीडियो मैं अपनी यूट्यूब चैनल में डाल दूंगा। समझा? मेरे मुंह मत लगना।”

हाल ही में जारी किए गए अपने वीडियो में सोनू निगम ने नाम लिए बिना दो म्यूजिक कंपनीज से इस बात की अपील कीं कि वे इंडस्ट्री में आए नए कलाकारों के प्रति थोड़ा दया भाव रखें, नहीं तो सुशांत सिंह राजपूत की ही तरह म्यूजिक इंडस्ट्री से भी किसी कलाकार के आत्महत्या की खबर आ सकती है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading