19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्रÓ के गाना डांस का भूत का टीजर रिलीज

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्रÓ के गाना डांस का भूत का टीजर रिलीज हो गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनीं फिल्म ब्रह्मास्त्रÓ के गाना डांस का भूत का टीजर रिलीज हो गया है।अयान मुखर्जी ने इसका टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।डांस का भूतÓ के टीजर में रणबीर काफी जोशिले अंदाज़ में झूमते नजऱ आ रहे हैं।रणबीर कपूर दशहरा महोत्सव में एंट्री करते हैं और फिर वहां मौजूद सभी लोगों के साथ मिलकर धमाकेदार डांस शुरू कर देते हैं। रणबीर कपूर टीजर के अंत में रावण के पुतले के सामने बाहें फैलाते हुए नजऱ आते हैं। इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है, म्यूजिक प्रीतम ने दिए हैं और आवाज अरिजीत सिंह की है।गौरतलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ब्रह्मास्त्रÓ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading