18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने पार्टी में शराब पीकर किया गदर डांस, विपक्ष के आरोप के बाद करवाया ड्रग टैस्ट

हेल्सिंकी ,20 अगस्त । फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का पार्टी में शराब के नशे में डांस करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद अब उन्हें ड्रग टैस्ट से गुजरना पड़ा है। हालांकि, मरीन अभी भी अपने दावे पर टिकी हुई हैं कि उन्होंने किसी भी गैरकानूनी ड्रग का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
ड्रग टैस्ट के बाद पीएम मरीन ने कहा कि मैं इन आरोपों को बहुत गंभीरता से ले रही हूं। इसलिए मैंने अपनी कानूनी सुरक्षा और किसी भी तरह से संदेह को दूर करने के लिए ड्रग टैस्ट की मांग को स्वीकार कर लिया। मैंने आज ड्रग टैस्ट कराया है, जिसके नतीजे करीब एक सप्ताह के बाद आएंगे।
दरअसल, विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि मरीन ने पार्टी में ड्रग लिया था और इसकी जांच होनी चाहिए। मरीन ने अपनी सफाई में कहा कि हां मैंने पार्टी की, डांस किया और गाना भी गाया। मुझे पता था कि मेरा वीडियो बन रहा है। लेकिन यह वीडियो लीक नहीं होना चाहिए था क्योंकि यह एक निजी पार्टी थी। मैंने पार्टी में शराब जरूर पी थी, लेकिन ड्रग्स नहीं लिया था।
36 वर्षीय मरीन ने कहा कि मेरी एक पारिवारिक जिंदगी है। मेरे दोस्त भी हैं, जिनके साथ मैं समय बिता सकती हूं। मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सना मरीन शराब पीते और अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। यूजर्स पीएम के वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इस घटना को सामान्य बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि सना मरीन फिनलैंड के पीएम बनने के लायक नहीं है।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading