July 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तेलंगाना में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

हैदराबाद ,21 अगस्त (आरएनएस)। तेलंगाना के निजामाबाद शहर के एक होटल में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक एक होटल के कमरे में एक शख्स, उसकी पत्नी और दो बच्चों की लाशें मिलीं।
संदेह है कि 37 वर्षिय सूर्यप्रकाश ने फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया था। पुलिस ने सूर्यप्रकाश, 36 वर्षीय अक्षया, उनकी 13 वर्षीय बेटी प्रत्यूषा और 10 वर्षीय बेटे अद्यवत के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आदिलाबाद शहर के रहने वाले सूर्यप्रकाश हैदराबाद में रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। वह और उसके परिवार के सदस्य 15 दिनों से निजामाबाद के एक होटल में ठहरे हुए थे।
रविवार को जब वो कमरे से बाहर नहीं निकले और दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं दिया तो होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो परिवार के चारों सदस्यों को मृत पाया।
पुलिस को संदेह है कि, व्यापार में घाटे ने सूर्यप्रकाश को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

 मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने सादगी, विज्ञान और सपनों से गढ़ी नए भारत की पहचान

Newsdesk

अब पाकिस्तान से कोई बात होगी तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर होगीः राजनाथ सिंह

Newsdesk

 पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading