July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

जबलपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में “सेवा सुशासन के 12 वर्ष”, “विकसित भारत” एवं “कारगिल विजय दिवस” विषय पर आधारित त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ए.सी. तिवारी, सीबीसी भोपाल के कार्यालय प्रमुख एवं उपनिदेशक श्री शारिक नूर तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरुण शुक्ल ने किया। श्री नूर ने प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, जनकल्याण, विकास, विभिन्न केंद्रीय योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प तथा कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

प्रभारी प्राचार्य श्री तिवारी ने कहा कि प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी मिलेगी, जबकि डॉ. शुक्ल ने कहा कि इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना और कारगिल के वीर शहीदों के प्रति सम्मान का भाव विकसित होगा।

कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नमंच तथा गीत-नाटक दल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। संचालन सीबीसी जबलपुर के प्रभारी श्री एस.के. चौकसे ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading