July 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण



जबलपुर। मानसून पूर्व तैनाती के अंतर्गत 11वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एक्शन एंड स्टडीज तिलहरी में आयोजित 1 एमपी सिग्नल कंपनी एनसीसी कैंप के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, रक्तस्राव नियंत्रण, घायलों के सुरक्षित स्थानांतरण तथा अन्य जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने इन तकनीकों का अभ्यास भी किया।

यह कार्यक्रम 11वीं एनडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर अनूप कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। निरीक्षक रेखा कुमारी ने प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को समाज तक पहुंचाकर आपदा जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में 1 एमपी सिग्नल कंपनी एनसीसी कैंप के कमांडिंग ऑफिसर पंकज कुमार गिरी, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, एनडीआरएफ के बचावकर्मी, एनसीसी प्रशिक्षक एवं कैडेट्स उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

कलेक्टर ने लिया बरगी बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा

Newsdesk

हॉकी खिलाडिय़ों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading