37.5 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दुनियाभर में कोविड-19 के मामले 90 लाख के पार: जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी

वॉशिंगटन, 23 जून | जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 90 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 471,000 से अधिक हो गई है।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने ताजा अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 90,73,386 हो चुकी थी, जबकि मौतों की संख्या बढ़कर 4,71,591 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, 2,310,786 मामलों और 120,393 मौतों के साथ अमेरिका लगातार दुनिया का सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित देश बना हुआ है। यहां कोरोना के संक्रमण और उससे हुई मौतों की संख्या दुनिया में सर्वाधिक है।

वहीं ब्राजील 1,106,470 संक्रमण और 51,271 मौतों के साथ दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक मामलों के संदर्भ में, रूस(591,465) तीसरे नंबर पर है। उसके बाद भारत (4,25,282), ब्रिटेन (306,761), पेरू (257,447), चिली (2,46,963), स्पेन (2,46,504), इटली (2,38,720), ईरान (2,07,525), फ्रांस (1,97,381), जर्मनी (1,91,768), तुर्की (1,88,897), मैक्सिको (1,85,122), पाकिस्तान (1,81,088), सऊदी अरब (1,61,005), बांग्लादेश (1,15,786), कनाडा (1,03,418) और दक्षिण अफ्रीका (1,01,590) हैं।

वहीं 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन (42,731), इटली (34,657), फ्रांस (29,666), स्पेन (28,324), मैक्सिको (22,584) और भारत (13,699) हैं।

अन्य ख़बरें

भारत ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान, ओआईसी की टिप्पणियों को किया खारिज, देश का अभिन्न अंग बताया

Newsdesk

रेटिनॉल, हयालूरोनिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड में से किसका करना चाहिए इस्तेमाल ,

Newsdesk

एफएसएसएआई ने खाद्य कारोबारियों को जारी किया निर्देश, जंग लगे चाकूओं का बंद हो उपयोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading