22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जी स्टूडियोज की हड्डी में नजर आएंगे नवाजुद्दीन, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म का ऐलान हुआ है। वह जी स्टूडियोज की आगामी फिल्म हड्डी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में नवाजुद्दीन को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा करेंगे। जी स्टूडियोज के साथ मिलकर आनंदिता स्टूडियोज इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी। जी स्टूडियोज ने फिल्म का मोशन पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जी स्टूडियोज ने अपने पोस्ट में लिखा, अपराध इतना अच्छा पहले कभी नहीं देखा होगा। हड्डी एक रिवेंज ड्रामा है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी अनोखे अवतार में हैं। फिल्म की शूटिंग हुई शुरू। इसे 2023 में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन का लुक वायरल हो चुका है। लोग उनकी पहली झलक पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। मोशन पोस्टर में नवाजुद्दीन एक महिला के रूप में दिखे हैं। चाल-ढाल और मेकअप में उन्हें पहचानना नामुमकिन-सा लग रहा है। उनके लुक को देखकर लोगों को अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह की याद आ रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, आपने अर्चना पूरन को टैग क्यों नहीं किया.. आप उन्हें टैग करना भूल गए। एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, वह अर्चना पूरन की तरह क्यों दिख रहे हैं? फिल्म को लेकर नवाजुद्दीन ने अपनी भावनाएं भी जाहिर की हैं। उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा, मैंने अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाए हैं, लेकिन हड्डी एक अनोखा और खास किरदार होगा, क्योंकि इसमें मैं अनदेखा लुक में नजर आऊंगा। यह किरदार मुझे एक अभिनेता के रूप में अपनी क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करेगा। अब देखना है कि फिल्म के जरिए वह अपनी छाप छोड़ पाते हैं या नहीं। निर्देशन अक्षत अजय ने एके वर्सेज एके और सेक्रेड गेम्स में सेकेंड यूनिट डायरेक्ट की भूमिका निभाई थी। हालिया रिलीज हुई फिल्म मेजर में उन्होंने डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया था। नवाजुद्दीन आखिरी बार हीरोपंती 2 में नजर आए थे। इसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हाल ही में नवाजुद्दीन की फिल्म नूरानी चेहरा का ऐलान हुआ है। वह अद्भुत और टीकू वेड्स शेरू जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा कृष 4 के साथ भी उनका नाम जुड़ा हुआ है। इरुल की हिंदी रीमेक में भी वह नजर आ सकते हैं।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading