November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के उड़ी में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 पाकिस्तानी आतंकी

श्रीनगर 25 Aug. (Rns): बारामुला जिले के उड़ी इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के एक ग्रुप ने कमालकोट से भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। सीमापार से हो रही घुसपैठ को देखते हुए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी इस घटना की अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि पिछले 72 घंटे में जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर विभिन्न स्थानों में पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ की यह चौथी घटना है।

सुरक्षाबलों ने गुरुवार को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को उरी के कमलकोट सेक्टर के नानक पोस्ट इलाके में ढेर किया है।

अन्य ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सपा ने 2022 में जीती थी 6 में से 4 सीटें, क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध

Newsdesk

ओडिशा के गंजाम जिले में भूस्खलन से गांव तबाह, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Newsdesk

Leave a Comment