October 31, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

केंद्र सरकार ने 5जी सर्विस को लेकर किया बड़ा ऐलान, इस तारीख से आप भी यूज कर पाएंगे फास्ट नेटवर्क

नई दिल्ली ,26 अगस्त । पूरा देश के लोग 5जी नेटवर्क इस्तेमाल करने का बेसब्री से इन्तजार कर रहा है। हालाँकि, ये सर्विस पहले 13 महानगरों में शुरू होगी जिसके बाद धीरे-धीरे सभी राज्यों में उपलब्ध होगी। लेकिन इसी बीच लॉन्चिंग डेट को लेकर एलान हो गया है। केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज 5त्र की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी घोषणा की है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उन्हें 5जी सेवाएं 12 अक्टूबर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार 5त्र सेवाओं को तेजी से शुरू करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि, हम 5जी सेवाओं को तेजी से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। दूरसंचार ऑपरेटर इस पर काम कर रहे हैं और इंस्टॉलेशन किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि हमें 12 अक्टूबर तक 5जी सेवाएं शुरू कर देनी चाहिए और फिर शहरों और कस्बों में इसका विस्तार करना चाहिए।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

गोल्ड ईटीएफ एयूएम बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार, शीर्ष 5 फंड्स के पास 80 प्रतिशत मार्केट शेयर

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment