32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चीन के साथ सीमा मुद्दे से गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है : मनमोहन

Former Prime Minister and Congress leader Manmohan Singh. (File Photo)

नई दिल्ली, 23 जून | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में चीन पर पार्टी के दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि अगर इस मुद्दे से उचित तरीके से नहीं निपटा गया तो इससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस विचार का समर्थन करते हुए कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आमना-सामना एक पूर्ण विकसित संकट है, मनमोहन सिंह ने कहा, “सीमा पर बने संकट से अगर ²ढ़ता से नहीं निपटा गया, तो इससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक में भाग ले चुके पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने सीडब्ल्यूसी को सीमा की स्थिति पर जानकारी दी।

सर्वदलीय बैठक में मोदी के बयान और बाद में पीएमओ द्वारा स्पष्टीकरण के बाद मनमोहन सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री की निंदा की थी और उन पर “गलत सूचना” देने का आरोप लगाया था। सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री को अपने शब्दों के असर के बारे में पता होना चाहिए।

सिह ने कहा था, “प्रधानमंत्री अपने शब्दों का इस्तेमाल अपने रुख के एक अनुमोदन के रूप में नहीं कर सकते और उन्हें यह हर हाल में सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार के सभी अंग इस संकट से निपटने और इसे और बढ़ने से रोकने के लिए एकसाथ मिलकर काम करें।”

मनमोहन सिंह ने सोमवार को अपने बयान में कहा था, “हम सरकार को याद दिलाते हैं कि गलत सूचना कूटनीति या निर्णायक नेतृत्व का कोई विकल्प नहीं है।”

मनमोहन सिंह शुक्रवार की सर्वदलीय बैठक में, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान घाटी में 15 जून की रात की घटना, जिसमें एक कमांडिंग ऑफिसर सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, पर मोदी के बयान और बाद में पीएमओ के स्पष्टीकरण की आलोचना कर रहे थे।

प्रधानमंत्री के उस बयान का इस्तेमाल चीन ने गलवान घाटी में अपने कुकृत्यों से इंकार करने के लिए किया था।

अन्य ख़बरें

रांची संघ कार्यालय हमले में विदेशी कनेक्शन के संकेत, आरोपियों में एक लंबे समय तक दुबई में रहा

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित, कहा-प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading