18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेल्थ एंड साइंस

वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बनाकर खाएं ये बर्गर, आसान हैं इनकी रेसिपी

वीगन एक ऐसी डाइट है, जो पूरी तरह से पत्तेदार चीजों पर आधारित होती है और इसमें जानवर या जानवरों से उत्पादित खाद्य पदार्थों को शामिल नहीं किया जाता है। इसलिए वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोगों को अक्सर लगता है कि उनके पास चीजी और क्रीमी फास्ट फूड के विकल्प ही नहीं है, लेकिन यह बात सच नहीं है। आइए आज हम आपको पांच ऐसे बर्गर की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन वीगन डाइट वाले बेझिझक कर सकते हैं। वीगन स्वीट पोटैटो बर्गरसबसे पहले मैश शकरकंद और सफेद बीन्स को ब्लेंड करें, फिर इस मिश्रण को ब्रेड क्रम्ब्स, हरे प्याज, अदरक, लहसुन के पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और काली मिर्च के साथ मिलाएं। अब इससे टिक्कियां बनाकर उन्हें 20-30 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इसके बाद गर्म तिल के तेल में सभी टिक्कियों को तलें। इसके बाद एक टिक्की को ग्लूटेन-फ्री बर्गर बन्स के अंदर लेट्यूस, वीगन मेयोनीज और प्याज के साथ रखें। इसी तरह सारे बर्गर तैयार करें। फलाफल बर्गरसबसे पहले एक कटोरे में भीगे छोले, लहसुन, पार्सले, बारिक कटा हुआ प्याज, जीरा, धनिया, मैदा, लाल मिर्च का पाउडर और थोड़ा नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण को टिक्की का आकार दें, फिर जितनी भी टिक्कियां बनी, उन्हें सूरजमुखी के तेल में लगभग तीन मिनट तक तलें। अब टिक्की को टोस्टेड बर्गर बन्स में रखें और इसी तरह सारे बर्गर तैयार करके उन्हें टोमैटो सालसा सॉस के साथ परोसें। वीगन बीटरूट और क्विनोआ बर्गरसबसे पहले कैनोला तेल में प्याज, लहसुन और जीरा भूनें, फिर इसमें चुकंदर, क्विनोआ, अलसी, मैदा, धनिया, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को टिक्की का आकार दें और इसे 15 मिनट तक आगे-पीछे से बेक करें। वहीं, बर्गन की सॉस के लिए एक कटोरी में नींबू का रस, तेल, दही, चुकंदर का जूस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसके बाद बर्गर में टिक्की लगाकर इसे तैयार की गई सॉस के साथ परोसें। स्मोक्ड टोफू वीगन बर्गरसबसे पहले एक पैन में प्याज, लहसुन, स्मोक्ड पेपरिका, लहसुन और नमक को भूनें। इसके बाद टोफू, काजू, शकरकंद और तले हुए प्याज के मिश्रण को एकसाथ ब्लेंड करें, फिर इस मिश्रण को बर्गर की टिक्की का आकार देकर फ्रिज में रख दें। अब एक कटोरी में सरसों और सोया दूध मिलाएं, फिर एक दूसरे कटोरे में मैदा, लाल मिर्च, ब्रेड क्रम्बस, आइसिंग शुगर, गार्लिक सॉल्ट और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अंत में टिक्कियों को तलकर बर्गर बन्स में लगाकर परोसें। वीगन जैकफ्रूट बर्गरसबसे पहले कटहल को पानी और नमक के साथ प्रेशर कुक करें, फिर उबले कटहल को बीच से कटकर इसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, मैश आलू, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च का पाउडर और हरा धनिया मिलाएं। अब इस मिश्रण को टिक्की का आकार दें और 30 मिनट के लिए फ्रिजर में रखने के बाद इसे तलें। अंत में टिक्की को बर्गर बन्स में कटे हुए टमाटर, लेट्यूस और प्याज के साथ रखें, फिर इसका सेवन करें।

अन्य ख़बरें

26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

क्या है एक्यूआई और प्रदूषण स्तर बिगड़ने पर कौन सा मास्क रखेगा आपको सुरक्षित

Newsdesk

25 अक्टूबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, शाम 5:21 बजे तक रहेगा हर्षण योग

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading