19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जूनियर एनटीआर की रणबीर की फिल्म में होगी एंट्री

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर निर्देशक अयान मुखर्जी की मचअवेटेड मूवी ब्रह्मास्त्र सिनेमाघर पहुंचने की कतार में खड़ी हो चुकी है। ये मूवी 9 सिंतबर को रिलीज की जाने वाली है। जिससे पहले मूवी की पूरी टीम इसके मेगा प्रमोशन्स में व्यस्त चल रहे है। सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ये मूवी एक पैन इंडिया रिलीज मूवी है। जिसे मेकर्स हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज कर रहे हैं। इसमें से सबसे टेढ़ी खीर फिल्म की तेलुगु रिलीज है। एक ओर जहां तेलुगु सिनेमाई सितारे हिंदी बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। वहीं, बॉलीवुड सितारों को पैन इंडिया रिलीज मूवी के लिए खासी मशक्कत करना पड़ रहा है।अब इस मूवी के मेगा प्रमोशन के लिए टीम हैदराबाद पहुंच गई हैं। जहां मूवी निर्माता और स्टारकास्ट तेलुगु भाषा के ऑडियन्स को लुभाने के प्रयास में हैं। इस मास मिशन के लिए बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली निर्माताओं की निरंतर सहायता कर रहे हैं। वो इस मूवी को साउथ इंडिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में लगे हैं। इस बीच उन्हें एक और बड़ा सहारा मिल चुका है। जी हां, फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन इवेंट में अब सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की भी एंट्री भी होने लगी है। जूनियर एनटीआर फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस मूवी के हैदराबाद प्रमोशन में हिस्सा लेने जा रहे है। जिसकी जानकारी निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस वीडियो के साथ दी है। आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के साथ काम कर चुकी हैं आलिया भट्ट: दरअसल, सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अदाकारा आलिया भट्ट के साथ अपनी मूवी आरआरआर में काम कर चुके हैं। दोनों सितारों के मध्य आरआरआर प्रमोशन्स के दौरान बहुत प्यारी बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है। इसके उपरांत चर्चा थी कि दोनों सितारे जल्दी ही अगली मूवी में साथ काम करने वाले है। रिपोर्ट्स थीं कि अदाकारा आलिया भट्ट कोरताला शिवा के निर्देशन में बन रही जूनियर एनटीआर की एनटीआर 30 में दिखाई देने वाली है। हालांकि बाद में अदाकारा ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading