18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेल्थ एंड साइंस

मेटाबॉल्जिम को तेज करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ, डाइट में करें शामिल

शरीर में हो रही रासायनिक प्रतिक्रियाओं को मेटाबॉलिज्म कहा जाता है और यह खाने को ऊर्जा में बदलने का काम करती है, जिससे शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा तो आप जल्दी कैलोरी बर्न करेंगे और इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। आइए आज हम आपको पांच ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप अपने मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकते हैं। ब्रोकलीब्रोकली में ग्लूकोराफेनिन नामक खास तत्व होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। यही नहीं, ग्लूकोराफेनिन रक्त में वसा के स्तर को कम करने समेत उम्र से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक है। ब्रोकली विटामिन- ए, विटामिन- सी, विटामिन- ई, एंटी-ऑक्सिडेंट और फाइबर से भी युक्त होती है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सक्षम हैं। अदरकअदरक को मेटाबॉलिज्म को तेज करने वाले गुणों से समृद्ध माना जाता है। इसलिए अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें, फिर चाहें इसका सेवन आप किसी भी तरह से करें क्योंकि यह आपके शरीर का तापमान और मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ा सकता है। इसके अतिरिक्त, भूख का स्तर भी कम हो जाता है। कई शोध के अनुसार, भोजन के साथ अदरक वाला गर्म पानी पीने से 43 कैलोरी अधिक बर्न करने में मदद मिल सकती है। बीन्स और फलियांबीन्स और फलियां जैसे मटर, दाल, मूंगफली, काली बीन्स और छोलों में अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में अधिक प्रोटीन मौजूद होता है। अध्ययनों के अनुसार, फलियों में मौजूद उच्च प्रोटीन और टीईएफ (खाद्य पदार्थों का ऊष्मीय प्रभाव) मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा, ये फाइबर से युक्त होते हैं, जो आंत में गुड बैक्टीरिया को उत्पन्न करने में सहायक साबित होते हैं। मिर्चमिर्च में कैप्साइसिन नामक एक रसायन होता है, जो आपके शरीर में कैलोरी बर्न करने की दर को बढ़ा सकता है, जिससे मेटाबॉल्जिम को भी बढ़ावा मिलता है। कैप्साइसिन भूख को कम करने की क्षमता भी नियंत्रित करता है। यही वजह है कि मिर्च से युक्त भोजन आपको तृप्ति का अहसास देता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। एक अध्ययन के अनुसार, एक मिर्च का सेवन कैलोरी की खपत को कम करने में काफी मदद करता है। अंडेअंडे जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ मेटाबॉल्जिम को तेज करने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से हैं। एक उबले अंडे में लगभग 6.29 ग्राम प्रोटीन होता है। बता दें कि प्रोटीन मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि शरीर को इसे पचाने के लिए कार्ब्स और वसा की तुलना में अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अध्ययनों के अनुसार, उच्च प्रोटीन वाला आहार मेटाबॉलिज्म को एक दिन में 80’00 कैलोरी तक बढ़ा देता है।

अन्य ख़बरें

26 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

क्या है एक्यूआई और प्रदूषण स्तर बिगड़ने पर कौन सा मास्क रखेगा आपको सुरक्षित

Newsdesk

25 अक्टूबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, शाम 5:21 बजे तक रहेगा हर्षण योग

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading