18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

लेखपाल ने फोन पर स्मृति ईरानी की आवाज नहीं पहचानी, जांच का आदेश

अमेठी 30 Aug. (Rns): अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फोन पर पहचानने में विफल रहने के बाद अब एक लेखपाल को जांच का सामना करना पड़ेगा। लेखपाल के खिलाफ कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर जांच का आदेश दिया गया है।

खबरों के मुताबिक, एक स्थानीय निवासी ने ईरानी को शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि उनके पिता की मृत्यु के बाद, जो एक शिक्षक थे, उनकी मां सावित्री देवी पेंशन की हकदार हैं, लेकिन लेखपाल दीपक द्वारा सत्यापन नहीं किया जा रहा है। शिकायतकर्ता करुणेश ने आगे कहा कि देरी के कारण उसकी मां को पेंशन से वंचित किया जा रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने लेखपाल को फोन किया, लेकिन वह उनकी आवाज पहचान नहीं पाया।

अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकुर लथर ने कहा कि यह लेखपाल की ओर से ढिलाई का मामला है और उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है। लाथर ने कहा कि अनुमंडल दंडाधिकारी मुसाफिरखाना को मामले की जांच करने को कहा गया है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल मुसाफिरखाना तहसील अंतर्गत गौतमपुर ग्राम सभा में पदस्थापित हैं।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading