19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नासा के सबसे शक्तिशाली रॉकेट का लॉन्च टला, इंजन 3 में आई खराबी

न्यूयॉर्क ,30 अगस्त । नासा अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट आर्टेमिस-1 को लॉन्च करने जा रहा था, लेकिन अब ये लॉन्चिंग टाल दी गई है। नासा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की है। नासा ने बताया है कि रॉकेट के इंजन नंबर तीन में खराबी आ गई है, जिसके बाद लॉन्च को टाल दिया गया है। नासा ने बताया कि इस मिशन को अब 2 सितम्बर को लॉन्च किया जाएगा। 322 फुट का ये रॉकेट नासा द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा तक जाएगा, कुछ छोटे सैटेलाइट को कक्षा में छोड़ेगा और खुद कक्षा में स्थापित हो जाएगा।
नासा के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को आई आंधी के दौरान नासा केनेडी अंतरिक्ष केंद्र पर स्थित रॉकेट और कैप्सूल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अन्य उपकरणों को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि नासा का आर्टेमिस-1 मिशन करीब आधी सदी के बाद मनुष्यों को चंद्रमा की यात्रा कराकर वापस लाने के एक महत्वपूर्ण कदम की ओर अग्रसर है।
बता दें कि नासा की अतंरिक्ष प्रक्षेपण प्रणाली और ऑरियन क्रू कैप्सूल के लिए यह महत्वपूर्ण यात्रा होने वाली है। यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा तक जाएगा, कुछ छोटे उपग्रहों को कक्षा में छोड़ेगा और खुद को कक्षा में स्थापित हो जाएगा। नासा का उद्देश्य अंतरिक्ष यान के परिचालन का ट्रेनिंग प्राप्त करना और चंद्रमा के आसपास अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अनुभव किए जाने वाले हालात की जांच करना है।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading