35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

लड़की ने बात करने से मना किया, तो गुस्साए युवक ने काट दिया गला

भदोही 31 Aug. (Rns) । उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने लड़की का सिर्फ इसलिए गला काट दिया, क्योंकि उसने उससे बात करने से इनकार कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि पीड़िता को वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी राजकुमार गौतम उसके पड़ोस में रहने वाली 20 वर्षीय युवती से बात करना चाहता था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।

भदोही के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि युवती जब बाजार में सब्जी खरीद रही थी तभी गौतम आया और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया और मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

Newsdesk

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading