August 19, 2026
सी टाइम्स
खेल

विराट कोहली को हॉन्ग कॉन्ग की टीम से मिला ये खास गिफ्ट, इंस्टाग्राम पर किया शेयर

नई दिल्ली ,01 सितंबर । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 31वां अर्धशतक जमाया। इसी मैच के बाद हॉन्ग कॉन्ग की टीम की तरफ से विराट कोहली को एक स्पेशल गिफ्ट मिला। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। विराट ने भी हॉन्ग कॉन्ग की टीम को शुक्रिया कहा।
विराट कोहली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें हॉन्ग कॉन्ग की टीम की तरफ से उनको एक जर्सी गिफ्ट की गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट मैकचीन की जर्सी पर हॉन्ग कॉन्ग की टीम के खिलाडिय़ों ने लिखा है, विराट, एक जेनरेशन को एक प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। हम आपके साथ हैं। आपकी जिंदगी में खास दिन आते जाएं। आपको बहुत सारा प्यार।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी पर हॉन्ग कॉन्ग की टीम को धन्यवाद लिखते हुए कहा, हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट टीम धन्यवाद। यह इशारा जेस्चर में विनम्र और बहुत प्यारा है। मैच के बाद विराट कोहली से हॉन्ग कॉन्ग के खिलाडिय़ों ने मुलाकात भी की। विराट ने इस मैच में 44 गेंदों में 59 रन बनाए थे और वे लंबे समय के बाद लय में नजर आए। इस मैच को भारत ने 40 रन से जीता।

अन्य ख़बरें

Newsdesk

गाले टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 6 विकेट

Newsdesk

तानिया सचदेव: चेस की ‘ग्लैमर गर्ल’, 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब  

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading