October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लोगों से इरफान के बेटे बाबिल का आग्रह, सुशांत के नाम का इस्तेमाल न करें

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल ने लोगों से आग्रह किया कि फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे परिवारवाद का विरोध करें लेकिन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम का इस्तेमाल कर न करें. और ना ही उनकी मौत की वजह के लिए किसी ओर को दोषी ठहराए.

बाबिल ने अपने पिता और सुशांत की एक एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा।

“यह अभी भी नहीं सुलझ रहा. हमने दो बहुत ईमानदार और समझदार लोगों को खो दिया. यह एक अविश्वसनीय सदमा है, जिस तरह सुशांत गए. स्वाभाविक रूप से, हम किसी चीज या किसी पर दोषारोपण करने में लगे हैं, जो कि अपने आप में बहुत निरर्थक है. क्योंकि किसी दूसरे पर दोष डाल कर शांति ढूंढना ठीक नहीं है. मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए किसी को दोष न दें. मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस कारण की जांच बंद करें. यह उन लोगों के लिए अधिक निराशा लाता है, जो इस घटना से गुजर रहे हैं. इसकी जगह हमें इन ईमानदार लोगों के उत्कर्ष का जश्न मनाना चाहिए. मैं कह रहा हूं कि सुशांत के नाम का प्रयोग किये बिना सही चीजों के लिए खड़े होइये. अगर आप परिवारवाद के खिलाफ विद्रोह करना चाहते हैं तो ऐसा करें, लेकिन सुशांत के नाम का उपयोग किसी भी कारण से न करें. किसी भी मामले में सही चीजों के लिए खड़े हो जाइये.”

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित आवास पर  आत्महत्या की थी । जबकि मुंबई पुलिस 34 वर्षीय अभिनेता की असामयिक मौत की जांच कर रही है, बॉलीवुड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कई लोगों  का मानना है कि सुशांत पावर प्ले और भाई- भतीजावाद का शिकार हुए हैं।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment