31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नाराज बीवी को मायके से वापस लाने के लिए तांत्रिक के पास गया शख्स, नाकाम रहने पर उसकी हत्या कर दी

भुवनेश्वर ,03 सितंबर (आरएनएस)। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने तांत्रिक की हत्या कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स और तांत्रिक के बीच करार हुआ था। तांत्रिक ने उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था। ऐसा करने में विफल रहने पर उसने यह कदम उठाया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह पिछले कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। बेहरा ने पत्नी को मनाने का कई बार प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
आरोपी ने तांत्रिक को दिये थे 5,000 रुपये
पुलिस ने कहा कि सुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये का भुगतान किया था, जिसने उससे उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था। पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर आया तो उस समय उससे कहासुनी हो गई।
तांत्रिक से पैसे वापस मांग रहा था आरोपी
अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने काम पूरा न करने पर तांत्रिक से अपने पैसे वापस करने की मांग की। इसी दौरान दोनों में झड़प हुई, गुस्से में आकर बेहरा ने बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

अन्य ख़बरें

‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली का शव बरामद, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading