23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

नेपाल और भारत ने बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण से लेकर व्यापार और कनेक्टिविटी पर की चर्चा, आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर



नई दिल्ली, 17 सितंबर । नेपाल और भारत ने विकास सहयोग को लेकर गुरुवार को व्यापक चर्चा की, जिसमें बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया। दोनों देशों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही आर्थिक साझेदारी को और मजबूत एवं व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

वित्त मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को नई दिल्ली में नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वागले से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों मंत्रियों ने बाढ़ के असर और नेपाल में पुनर्निर्माण व पुनर्वास से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

पोस्ट में मंत्रालय ने बताया कि वित्त मंत्री सीतारमण ने नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ में हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की और नेपाल के उबरने और पुनर्निर्माण के प्रयासों में भारत के निरंतर समर्थन का भरोसा दिलाया।

वहीं, डॉ. वागले ने भारत के समर्थन के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद किया और भारत द्वारा दी गई मदद की सराहना की, जिसमें राहत सामग्री और बचाव व राहत कार्यों के लिए तकनीकी सहायता शामिल थी।

बातचीत में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, निवेश और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी बेहतर करने की पहलों पर भी चर्चा हुई।

दोनों पक्षों ने भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।

बैठक में अन्य उन क्षेत्रों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जो दोनों देशों की लंबे समय से चली आ रही आर्थिक साझेदारी को और मजबूत तथा व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

नेपाल दूतावास ने भी एक पोस्ट में कहा, “नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने आज नई दिल्ली में भारत की वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक की।”

दूतावास ने आगे कहा कि दोनों मंत्रियों ने विकास सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की, जिसमें बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और आपसी हितों के अन्य क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि भारत और नेपाल के बीच आर्थिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके।

नेपाल के वित्त मंत्री भारत सरकार के निमंत्रण पर तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आए हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब नेपाल हाल की प्राकृतिक आपदाओं से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन कर रहा है और पुनर्निर्माण की योजनाएं तैयार कर रहा है।

यह द्विपक्षीय वार्ता ऐसे समय हुई है जब भारत और नेपाल आर्थिक एवं विकास सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के संबंधों में कनेक्टिविटी, ऊर्जा और व्यापार महत्वपूर्ण स्तंभ बने हुए हैं।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी हमेशा भारत को सबसे पहले रखते हैं’, साउथ के सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

Newsdesk

‘टाटा संस का मॉडल बचाना होगा’: टाटा ट्रस्ट्स ने आईपीओ का किया विरोध, अन्य विकल्पों पर विचार की मांग

Newsdesk

टाटा संस ने एन. चंद्रशेखरन के चेयरमैन के रूप में अगले 5 साल की पुनः नियुक्ति की पुष्टि की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading