35.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल-डीजल की कीमतें यथावत

नयी दिल्ली ,04 सितंबर । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बने रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
साप्ताहांत पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट 93.02 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रुड 87.25 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत है। पिछले दो महीने से अधिक समय से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

अन्य ख़बरें

जी-7 में भारत की कूटनीतिक सफलता: यूके, कनाडा और ईयू के साथ व्यापारिक रिश्तों को म‍िली मजबूती

Newsdesk

तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन में प्राथमिक शीतलक पंप परीक्षण सुविधा का किया गया उद्घाटन

Newsdesk

एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस समेत कई पदों पर भर्ती का मौका, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading