36.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान

नई दिल्ली ,04 सितंबर। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वहीं चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे।
इस बात की पुष्टि चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने की है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दरअसल आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी। धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार खिताब भी जिताया है। आईपीएल 2022 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने थोड़ा बदलाव किया था। उन्होंने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था। धोनी ने खुद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। मगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा था।
जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम ने शुरुआती 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते थे। साथ ही जडेजा के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ रहा था। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फ्लॉप नजर आ रहे थे। तब जडेजा ने खुद ही कप्तानी से इस्तीफा देकर फिर से धोनी को कमान सौंप दी थी। तब चेन्नई टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।
ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या 41 साल के हो चुके धोनी फिर से मैदान में खेलते नजर आएंगे या नहीं। यदि खेलेंगे तो क्या कप्तान होंगे या नहीं? ऐसा माना जा रहा था कि अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम का नया कप्तान सामने आ सकता है, ताकि धोनी के बाद भविष्य में उनका उत्तराधिकारी तैयार हो सके। मगर अब फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि धोनी ही कमान संभालते दिखेंगे।

अन्य ख़बरें

किलियन एम्बाप्पे: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की सबसे बड़ी उम्मीद

Newsdesk

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में स्टार पैरा एथलीटों ने बिखेरी चमक, सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण

Newsdesk

15 साल की उम्र में वैभव की खेल के प्रति जागरूकता कमाल की है: एबी डिविलियर्स

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading