November 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

टिम इंडिया के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, चोट के कारण ये खिलाड़ी एशिया कप से बाहर

दुबई ,04 सितंबर। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी एशिया कप सुपर-4 में भारत के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले से ‘संदिग्धÓ चोट के कारण बाहर हो गये हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा, शाहनवाज़ दहानी संदिग्ध साइड स्ट्रेन के कारण भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले एसीसी एशिया कप सुपर-4 मुकाबले के लिये उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें शुक्रवार को हांगकांग के खिलाफ शारजाह में गेंदबाजी के दौरान चोट लग गई थी।
पीसीबी ने कहा कि साइड स्ट्रेन चोट के कारण उन्हें 48-72 घंटे तक चिकित्सीय दल अपनी निगरानी में रखेगा। इसके बाद उनके टूर्नामेंट में प्रतिभागिता पर निर्णय लिया जाएगा।

 


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के शीर्ष तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफऱीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर पहले ही चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। शाहनवाज़ दहानी ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2022 में हुए पहले मैच में चार ओवर डालकर 29 रन दिये थे। जबकि हांगकांग के खिलाफ दो ओवर में सात रन देकर एक विकेट भी झटका था। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा जो भारतीय समयानुसार शाम 0730 बजे शुरू होगा।

अन्य ख़बरें

पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में बेहतर संतुलन है: अभिनव मुकुंद

Newsdesk

विराट कोहली ने बताया, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में खेली पारी को वनडे करियर की ‘सर्वश्रेष्ठ इनिंग’

Newsdesk

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

Leave a Comment