November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

23वें वार्षिक उत्सव का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न

पत्रकारों और श्रमिकों का सम्मान, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार*
वारासिवनी- नवदुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब वारासिवनी ने 23 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नवरात्र पर्व भव्यता के साथ मनाया। आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, कोलकाता के कलाकारों द्वारा निर्मित जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति और नौ दिनों तक चले गरबा उत्सव के साथ देशभर के ख्यातिलब्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां आयोजन का विशेष आकर्षण रहीं। इसी कड़ी में लकी कूपन योजना के विजेताओं का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

*समारोह में मुख्य अतिथि*।    पं. लक्ष्मीकांत मिश्रा, समिति संरक्षक राजेश पाठक, कन्हैयालाल पात्रे, वरिष्ठ पत्रकार आनंद ताम्रकार, आनंद वर्मा, गणेश ठाकुर एवं समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। मंच संचालन अशफाक खान ने किया।

*23 वर्षों की परंपरा ने दिलाई सांस्कृतिक पहचान आनंद ताम्रकार*

वरिष्ठ पत्रकार आनंद ताम्रकार ने कहा कि नवदुर्गा उत्सव समिति ने सांस्कृतिक रिक्तता को भरते हुए वारासिवनी को राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के आयोजन का मंच बनाया है।                              *पत्रकार सुधीर शर्मा ने समिति* के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा और उनकी टीम ने वारासिवनी की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दी है।

*पत्रकार गणेश ठाकुर ने कहा* कि समिति का आयोजन मध्यप्रदेश के साथ पड़ोसी राज्यों में भी लोकप्रिय है और इसकी सफलता पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है।                                *पं. लक्ष्मीकांत मिश्रा ने*।     माता रानी से समिति के सभी सदस्यों पर कृपा बनाए रखने और आयोजन की परंपरा निरंतर आगे बढ़ने की कामना की।         *संरक्षक राजेश पाठक ने कहा* कि कई दिनों की तैयारी और सामूहिक परिश्रम से ही इतना भव्य आयोजन संभव हो पाता है, जिससे वारासिवनी की पहचान प्रदेश के बाहर तक पहुंची है।

*अध्यक्ष संजय सिंह कछुवाह ने सहयोगियों का जताया आभार*

समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने पत्रकारों, संरक्षकों, वरिष्ठ अध्यक्ष, कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल, पदाधिकारियों, सदस्यों, श्रमिकों, कर्मचारियों एवं दानदाताओं सहित पुलिस प्रशासन, विद्युत मंडल, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दशहरे के भंडारे में अनुमानित 15 से 18 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। गरबा में शामिल माताओं-बहनों तथा क्रिस्टल इवेंट टीम का भी धन्यवाद किया।                    *कनिष्ठ अध्यक्ष संजय सिंह चंदेल* ने संरक्षक राजेश पाठक, कन्हैयालाल पात्रे, वरिष्ठ पत्रकारों, समिति सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता में सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

*पत्रकारों एवं श्रमिकों का सम्मान, विजेताओं को मिले पुरस्कार*

समारोह में समाचार कवरेज एवं मीडिया सहयोग के लिए पत्रकारों तथा नौ दिनों तक गरबा स्थल की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले श्रमिकों को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया।

*लकी कूपन योजना के द्वितीय* पुरस्कार विजेता रसराम निषाद (कूपन नंबर 38378) को हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर तथा चतुर्थ पुरस्कार विजेता मालती अर्जे, वारासिवनी (कूपन नंबर 38658) को एलईडी अतिथियों के हस्ते प्रदान की गई। इसके अलावा लगभग 20 सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। माता रानी के स्वरूप में सजी दो बालिकाओं द्वारा पुरस्कार प्राप्त करना आकर्षण रहा। प्रथम, तृतीय एवं पांचवें पुरस्कार के विजेता अनुपस्थित रहे। समिति ने उन्हें पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक माह का समय दिया है।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Newsdesk

तहसील न्यायालयों में अनधिकृत पैरवी पर रोक लगाने की मांग, लॉयर्स फोरम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

जिले में संचालित गौशालाओं का अनुदान प्रतिमाह भुगतान कराना सुनिश्चित करें उपसंचालक पशु चिकित्सा- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment