November 2, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

फेसबुक के नए ऐप से सांसारिक घटनाओं की होगी भविष्यवाणी

सैन फ्रांसिस्को, 25 जून | फेसबुक ने जल्द ही फोरकास्ट को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक आईओएस ऐप है, जो कोविड-19 महामारी सहित संसार की तमाम घटनाओं की भविष्यवाणी से संबंधित एक समुदाय का निर्माण करेगी। समुदाय में जो भी सदस्य शामिल होंगे, वे भविष्य के बारे में अपने सवाल पूछ सकते हैं, इनके बारे में भविष्यवाणी कर सकते हैं, इन पर चर्चा कर सकते हैं और अपने ज्ञान का विस्तार कर सकते हैं। यह ऐप फिलहाल एक इनवाइट-ओनली बीटा वर्जन में है।

बुधवार को देर रात फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा, “हम मानते हैं कि पूवार्नुमानों के इर्द-गिर्द बनाया गया यह समुदाय न केवल लोगों के ज्ञान को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है बल्कि यह तमाम विषयों में बेहतर ढंग से चर्चा करने को प्रोत्साहित करने में भी उनकी मदद कर सकता है।”

फेसबुक की ऐप-केंद्रित न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (एनपीई) टीम की ओर से पहले अमेरिका और कनाडा के लोगों को पूर्वानुमान करने और बातचीत में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि ये सभी पूर्वानुमान और चर्चाएं फोरकास्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इन्हें शेयर भी किया जा सकेगा।

फेसबुक ने कहा, “हम कोविड-19 महामारी और हमारी दुनिया पर इसके प्रभाव का पूर्वानुमान लगाने के लिए स्वास्थ्य, शोध और शिक्षाविदों को समुदाय में आमंत्रित करेंगे।”

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment