23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

खौफनाक: लड़की ने बात करने से मना किया, तो युवक ने उसका काट दिया गला

मेरठ 05 Sep. (Rns): उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने लड़की का सिर्फ इसलिए गला काट दिया, क्योंकि उसने उसे फोन नंबर देने से इनकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि पीड़िता को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी कसेरुखेड़ा निवासी आशीष परीक्षितगढ़ में रहने वाली निशा 25 वर्षीय युवती से फोन पर बात करना चाहता था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने बताया कि युवती जब डिफेंस कॉलोनी में होम केयर के लिए काम पर जा रही थी तभी आशीष आया और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading