October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

सीबीआई ने पार्षद हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

कोलकाता 05 Sep. (Rns): पश्चिम बंगाल में पुरुलिया जिले की झालदा नगरपालिका में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्या मामले में झारखंड के एक आरोपी को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि लंबे समय से फरार जाबिर अंसारी को पड़ोसी राज्य के बोकारो थर्मल कस्बे से गिरफ्तार किया गया।
अंसारी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , पुरुलिया की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चार अप्रैल को मामला सीबीआई को सौंप दिया था और संघीय एजेंसी ने छह अप्रैल को मामला दर्ज किया।

अन्य ख़बरें

यंग वर्कफोर्स को सपा-कांग्रेस ने माना बोझ, हमने प्रदेश की शक्ति मानकर दिया रोजगार: सीएम योगी

Newsdesk

पीएम मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Comment