33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सोना-चांदी के भाव गिरे

मुंबई ,07 सितंबर। विदेशी बाजारों के नकारात्मक रुख के प्रभाव से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम उतर गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.28 प्रतिशत गिरकर 1705.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, अमेरिका सोना वायदा 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1717.40 डॉलर प्रति हो गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.56 प्रतिशत टूटकर 18.06 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
इस दौरान देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 130 रुपये उतरकर 50303 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 125 रुपये गिरकर 50395 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 75 रुपये कमजोर होकर 53315 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 50 रुपये फिसलकर 53964 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

अन्य ख़बरें

भारत की न्यूक्लियर एनर्जी योजना मध्य एशिया के साथ करीबी संबंधों के लिए अहम

Newsdesk

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

Newsdesk

पश्चिम एशिया में तनाव का असर! अप्रैल में घरेलू हवाई यात्री यातायात 2 प्रतिशत घटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading