November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में सांसद प्रमिला जयपाल को धमकी भरे संदेश, फोन पर कहा- भारत लौट जाओ


वाशिंगटन ,09 सितंबर । भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेश मिले हैं। जयपाल ने पांच ऐसे ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस संदेश के उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं। इस संदेश में सुना जा सकता है कि एक पुरुष जयपाल को गंभीर परिणाम भुगतने और अपने मूल देश भारत वापस जाने की धमकी दे रहा है।
जयपाल ने ट्वीट किया कि मैंने यहां ऐसा करने (संदेश साझा करने का) विकल्प चुना, क्योंकि हम हिंसा को हमारे लिए नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा में अंतर्निहित है और इसे प्रोत्साहित करता है।
बता दें कि इससे पहले गर्मियों में एक व्यक्ति ने सिएटल में स्थित सांसद के आवास के बाहर पिस्तौल दिखाई थी। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान ब्रेट फोरसेल (49) के रूप में की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

अन्य ख़बरें

रूसी गैस को लेकर गैर-जिम्मेदाराना रवैया ही है यूरोप में दंगों की वजह: किरिल दिमित्रिएव

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, दिल्ली समेत 7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; 2027 में व्यापक लॉन्च की तैयारी

Newsdesk

पाकिस्तान में सिखों के गुरुद्वारों की बदहाली, विदेशों में विरासत संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Comment