November 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

गेंदबाजों के नाम रहा ओवल टेस्ट का पहला दिन

लंदन ,11 सितंबर । इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच केनिंगटन ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा।
टेस्ट का पहला दिन बारिश और दूसरा दिन महारानी एलिजाबेथ के निधन के कारण रद्द होने के बाद तीसरे दिन शनिवार को कुल 17 विकेट गिरे।
इंग्लैंड ने ओली रॉबिनसन (पांच विकेट) और स्टुअर्ट ब्रॉड (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 118 रन पर ऑलआउट कर दिया। बेन स्टोक्स की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 154 रन बनाये, लेकिन इस दौरान सात विकेट गंवा दिये।
इंग्लैंड ने दिन की शानदार शुरुआत करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों को एक रन के संयुक्त स्कोर पर पवेलियन लौटाया। रॉबिनसन ने कप्तान डीन एल्गर को आउट किया जबकि जेम्स एंडरसन ने सरेल एर्वी को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 665वां विकेट लिया।
प्रोटियाज ने 36 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद होश संभाला और खाया जोंडो (23) ने मारको जैनसेन (30) के साथ सातवें विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी की। जैनसेन ने केशव महाराज (18) के साथ आठवें विकेट के लिये 27 रन जोड़े लेकिन इसके बाद वह पवेलियन लौट गये और दक्षिण अफ्रीका 118 रन पर ऑलआउट हो गयी।
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने शुरुआती रन देने के बाद इंग्लिश बल्लेबाजी की लगाम खींंची और खराब रोशनी के कारण दिन का खेल खत्म होने से पहले सात विकेट निकाले।
इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने 77 गेंदों पर 13 चौके लगाकर सर्वाधिक 67 रन बनाये, जबकि जो रूट ने 23(25) रन की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने पर बेन फोक्स (11 नाबाद) और ओली रॉबिनसन (03) विकेट पर मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

Newsdesk

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, ‘हाइलो ओपन’ जीतकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया

Newsdesk

Leave a Comment