31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
खेल

वाटिका हारी, उत्तराखंड पर यूनाइटेड भारी

नयी दिल्ली ,11 सितंबर । फ्रेंड्स यूनाइटेड ने सन्डे की तिकड़ी की बदौलत दिल्ली प्रीमियर लीग के एकतरफा मुकाबले में उत्तराखंड को 6-0 से हरा कर बड़ी जीत दर्ज की।
दिन के दूसरे मैच में रॉयल रेंजर्स ने खिताब की दौड़ में शामिल वाटिका एफसी को 3-0 से हराकर चौंकाने वाला परिणाम निकाला।
खेलो इंडिया महिला प्रीमियर लीग में गढ़वाल एफसी ने दीपिका पाल और बोनिफिलिया क्रिस्टोफर की तिकड़ी से जगुआर को दर्जन भर गोलों से परास्त किया। मोनिशा और बोनिफिलिया क्रिस्टोफर ने दो-दो गोल जमाये जबकि काजल और रिबाहंशीसा ने एक-एक गोल किया।
नेहरू स्टेडियम में खेले गये मैच में फ्रेंड्स यूनाइटेड की जीत का आकर्षण नाइजीरियाई संडे रहे जिन्होंने तीन गोल जमाये। अजय रावत ने दो जबकि देबो ने एक गोल किया। अंक तालिका में लगातार पिछड़ रही उत्तराखंड की यह सबसे बड़ी हार है।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स: हमें जापान में रहने की कोई दिक्कत नहीं हुई, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का बयान

Newsdesk

सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है, जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं: अभिषेक शर्मा

Newsdesk

भारत बनाम अफगानिस्तान: अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज शतक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading