36.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का बोल्ड लुक वायरल

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अपनी सादगी और स्टाइल से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। वहीं, उनका सिंपल लुक फैंस को अपना दीवाना बनाए रखता है। वहीं, एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश एक्टर महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पाटा के बाद से अपने लुक्स को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट्स कर रही हैं। वहीं, उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।अदाकारा कीर्ति सुरेश ने सिल्वर ड्रेस में अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। सिल्वर ड्रेस में साइड कट को देखकर फैंस कीर्ति सुरेश की तुलना उर्फी जावेद से करने लगे । कीर्ति सुरेश इस सिल्वर ड्रेस में अपना परफेक्टली कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। अदाकारा कीर्ति सुरेश तस्वीरों में अपनी कातिलाना निगाहों से फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। कीर्ति सुरेश अपने लुक्स को और भी ग्लैमरस बनाने के लिए सिल्की हेयर लुक को फ्लान्ट कर रही है। वहीं, फैंस उनके इस लुक के दीवाने बने हुए हैं। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती है। वहीं, फैंस उनकी हर तस्वीर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कीर्ति सुरेश को 10 अगस्त 2019 को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म महानती के लिए नवाजा गया। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 13.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। कीर्ति सुरेश ने अभी तक मलयालम, तमिल और तेलुगू की कई फिल्मों में काम किया है।

अन्य ख़बरें

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

मेरा दूसरा जन्म’, ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के चार साल पूरे, छवि मित्तल ने बताया अब तक का सफर

Newsdesk

14 साल पुरानी खटास भूलीं सुनीता आहूजा, शो के दौरान भांजे कृष्णा अभिषेक ने पैर पकड़कर माफी मांगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading