40.5 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में महाराष्ट्र के चार तीर्थयात्रियों की मौत


मुंबई 12 Sep. (Rns): उत्तराखंड के ऋषिकेश की यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के चार तीर्थयात्रियों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। महाराष्ट्र के पालघर जिले से तीर्थयात्रियों का एक समूह तीर्थयात्रा पर ऋषिकेश गया था, जहां पिछले शुक्रवार को उनके वाहन की चपेट में आने से भयानक सड़क दुर्घटना में उनमें से चार की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान जितेश लोखंडे (43), धर्मराज खातेकर (40), पुरुषोत्तम खिलखुती (37), शिवाजी बुद्धकर (53) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री के एक सहयोगी सचिन जोशी ने तत्काल इसकी सूचना दी।

मुख्यमंत्री शिंदे ने तुरंत उत्तराखंड के अधिकारियों से संपर्क किया और घायलों के लिए ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में इलाज की व्यवस्था की। इतना ही नहीं उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क कर घायलों के इलाज की जानकारी ली।

दुर्घटना पीड़ितों के पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके शवों को उसी रात दिल्ली हवाईअड्डे पर लाया गया और वहां से सुबह तड़के उन्हें मुंबई ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

बांके बिहारी मंदिर पैनल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

राजस्थान: इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में उतरे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, कलेक्ट्रेट के बाहर बिगड़ी तबीयत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading