May 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

दिल्ली का सर गंगा राम अस्पताल ओपीडी 1 जुलाई से शुरू करेगा

नई दिल्ली, 27 जून | दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल को दिल्ली सरकार ने 4 जून को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया था। इस अग्रणी निजी अस्पताल ने 1 जुलाई से सामान्य ओपीडी सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन (बीओएम) डॉ.डी.एस. राणा ने कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण तीन महीने से बंद ओपीडी सेवाएं 1 जुलाई से सावधानियों के साथ शुरू की जाएंगी।

ओपीडी सेवाएं सुबह 8 से शाम 8 बजे तक लॉकडाउन से पहले की तरह चला करेंगी।

राणा ने कहा, “हमारी ओपीडी सेवाएं जल्द ही सुचारु हो जाएंगी। हम पर्याप्त सावधानियां बरतेंगे, ताकि मरीजों की सेहत को कोई नुकसान न पहुंचे। हमारे सभी ओपीडी चैम्बर ग्रीन कोविड सेफ जोन में हैं।”

राणा ने आगे कहा कि उनका अस्पताल इस कोरोना काल में सबसे बेहतर संक्रमण नियंत्रण उपाय सुनिश्चित करता है।

अन्य ख़बरें

का आहार ही बच्चे की ताकत, अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये पौष्टिक चीजें

Newsdesk

टीवीके नेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया

Newsdesk

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading