24.4 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

मुंबई इंडियंस ने जहीर खान और महेला जयवर्धने को दी ये बड़ी भूमिका, हो गया ऐलान

नई दिल्ली ,14 सितंबर। मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को बड़ी भूमिका से नवाजा है। जहीर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट और जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया गया है, क्योंकि अब मुंबई इंडियंस के मालिकाना हक वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास दो और विदेशी लीगों की टीमें हैं। मुंबई इंडियंस के मालिकों ने एमआई के लिए वैश्विक क्रिकेट विरासत बनाने के उद्देश्य से महेला जयवर्धने और ज़हीर खान को नई भूमिकाएं सौंपी हैं। एमआई का विस्तार हो चुका है, जिसमें अब मुंबई इंडियंस के साथ एमआई अमीरात और एमआई केप टाउन शामिल हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने इन तीनों टीमों के लिए एक केंद्रीय टीम की आवश्यकता को जरूरी समझा है।
जहीर खान को एमआई के क्रिकेट डेवलपमेंट के ग्लोबल हेड के रूप में नियुक्त किया गया है, जो खिलाडिय़ों के विकास की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा टैलेंट की पहचान करके एमआई के लिए मजबूत टीम बनाएंगे। एमआई के लिए हमेशा से रॉ टैलेंट सफलता का मूल मंत्र रहा है। जहीर की ये भूमिका दुनिया भर में एमआई टीमों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
वहीं, ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किए गए महेला जयवर्धने दुनिया भर में ग्रुप के क्रिकेट संचालन में सीनियर नेतृत्व प्रदान करेंगे, जिसमें रणनीति बनाने से लेकर हाई परफॉर्मेंस इको-सिस्टम बनाना भी शामिल है। इसके अलावा वे प्रत्येक टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी भी संभालने वाले हैं। अलग-अलग टीमों में तालमेल सुनिश्चित करने के लिए टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर काम करना शामिल है।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading