31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

मेक्सिको सिटी पुलिस प्रमुख हमले में घायल, 3 की मौत

मेक्सिको सिटी, 27 जून | बंदूकधारियों के एक समूह ने मेक्सिको सिटी के पुलिस प्रमुख उमर गार्सिया हाफरुच और उनके अंगरक्षकों पर गोलीबारी की, जिससे वह घायल हो गए। इस हमले में दो अधिकारियों और एक नागरिक की मौत हो गई है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको की राजधानी की पुलिस ने कहा कि गार्सिया हाफरुच शुक्रवार को हमले में घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेक्सिको सिटी के मेयर क्लाउडिया शिनबाम के अनुसार, वह खतरे के बाहर हैं।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, हमला स्थानीय समयानुसार सुबह 6.35 बजे हुआ जब पुलिस प्रमुख शहर के पश्चिम में रिहायशी इलाके की तरफ जा रहे थे।

शिनबाम ने कहा कि पुलिस ने अब तक 12 कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

एक ट्वीट में, गार्सिया हाफरुच ने हमले के लिए जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी चाहिए।

गार्सिया हाफुर्च के नेतृत्व में, शहर की पुलिस ने जबरन वसूली और ड्रग्स की बिक्री करने वाले स्थानीय माफिया समूहों के कई नेताओं को गिरफ्तार किया है।

एक संवाददाता सम्मेलन में, राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने मेक्सिको सिटी सरकार के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में गहराया गैस संकट: पैसे देने के बाद भी नहीं म‍िल रही पूरी गैस, वैकल्पिक इंतजाम पर निर्भर परिवार

Newsdesk

पाकिस्तान में बाल यौन शोषण मामलों में सजा की दर बेहद कम, बढ़ रहीं घटनाएं

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर और भूटान के राजा ने थिम्पू के ताशिचो द्जोंग में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading