November 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारत-पाकिस्तान मैच के सभी टिकट बिके

दुबई, 16 सितंबर। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप मैच के सभी टिकट बिक गए हैं। टी20 विश्व कप 16 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार इस प्रतियोगिता के लिए अभी तक 5 लाख से अधिक प्रशंसकों ने टिकट खरीदे हैं। इनमें भारत और पाकिस्तान का मैच भी शामिल है, जिसके सभी टिकट बिक चुके हैं।
आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘खड़े होकर मैच देखने के लिए अतिरिक्त टिकटों की व्यवस्था की गई, जो बिक्री के लिए रखे जाने के बाद मिनटों में ही बिक गए। आईसीसी ने कहा कि टी20 विश्व कप में 16 अंतर्राष्ट्रीय टीमों के मैच देखने के लिए 82 विभिन्न देशों के प्रशंसकों ने टिकट खरीदे हैं। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 के बाद यह पहला अवसर होगा, जब आईसीसी की किसी प्रतियोगिता में स्टेडियम खचाखच भरे होंगे।

अन्य ख़बरें

पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में बेहतर संतुलन है: अभिनव मुकुंद

Newsdesk

विराट कोहली ने बताया, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में खेली पारी को वनडे करियर की ‘सर्वश्रेष्ठ इनिंग’

Newsdesk

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

Leave a Comment