October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

इमरजेंसी में संजय गांधी का किरदार निभाएगा विशाक नायर, पोस्टर आया सामने

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसीÓ के लिए काम कर रहीं हैं। इस फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली है। आपको बता दें कि उन्होंने इसका लुक भी जारी किया इसके बाद से वह लगातार फिल्म में जुडऩे वाले कलाकार और उनके लुक के बारे में खुलासा कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक और एक्टर का खुलासा किया है। जी दरअसल कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुडऩे वाले नए कलाकार विशाक नायर का इंट्रोडक्शन दिया और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया।आपको बता दें कि विशाक फिल्म में दिवंगत राजनेता संजय गांधी की भूमिका निभाएंगे। जी दरअसल कंगना रनौत ने विशाक नायर का जो फर्स्ट लुक शेयर किया है उसमें उनके चेहरे पर उग्र भाव देखने को मिल रहा है। आप देख सकते हैं संजय गांधी के रूप में विशाक गहरे विचारों में खोए हुए दिख रहे हैं। कंगना ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, प्रतिभा के पावरहाउस विशाक नायर को संजय गांधी के रूप में प्रस्तुत कर रही हूं। संजय इंदिरा की आत्मा थेज् वह आदमी जिसे वह प्यार करती थी और खो देती हैं।दूसरी तरफ, विशाक नायर ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और बताया कि फिल्म में संजय गांधी की भूमिका निभाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, सच में संजय गांधी की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। – एक पहेली जिसकी महत्वाकांक्षा ने सभी को ग्रहण कर लिया। कंगना रनौत के निर्देशन में इस तरह की एक महान टीम का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं। आपको बता दें कि इससे पहले, कंगना रनौत ने मिलिंद सोमन के फर्स्ट लुक का खुलासा किया था। जी दरअसल फिल्म में मिलिंद सोमन सैम मानकेशॉ का करिदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं श्रेयस दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

पापा, आप बुरा आदमी कैसे बन सकते हैं’, ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

Newsdesk

इरादों की पक्की टिस्का और रूबी: एक ने संघर्ष से पाया मुकाम, दूसरी ने स्टारडम छोड़ चुना अध्यात्म

Newsdesk

Leave a Comment