October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिवराज ने शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर नमन किया

भोपाल ,18 सितंबर (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय समाज के गौरव और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आज उनका स्मरण करते हुए नमन किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने मातृभूमि की स्वतंत्रता और गौरव के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी अमर बलिदानी राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। उन्होंने उनका स्मरण करते हुए कहा उनकी शौर्य गाथा सदैव भारतवासियों के हृदय में देशप्रेम की अलख जगाती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के गौरव, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर बलिदानी राजा शंकर शाह- रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उनकी स्मृति में यहां स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधरोपण किया।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment