33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
खेल

बेंगलुरु ने पहली बार जीता डूरंड कप खिताब

कोलकाता ,19 सितंबर । बेंगलुरु एफसी ने करीबी फाइनल मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर पहली बार डूरंड कप खिताब जीता।
शिव शक्ति (11वां मिनट) और एलेन कोस्ट (61वां मिनट) ने विजयी टीम के गोल जमाये, जबकि मुंबई एफसी का एकलौता गोल अपुइया ने 30वें मिनट में किया।
शिव शक्ति ने बेंगलुरु को शानदार शुरुआत दिलाते हुए 11वें मिनट में ही पहला गोल कर दिया। शिव मुंबई के क्षेत्ररक्षकों को छकाते हुए गोलकीपर के पास पहुंचे, जो गोल से कुछ दूर आ चुका था। इस बात का फायदा उठाते हुए शिव ने बॉल को गोलकीपर के सिर के ऊपर से नेट में पहुंचाया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी।
मुंबई सिटी ने कुछ देर बाद वापसी की और अपुइया ने 30वें मिनट में फ्री किक को गोल में तब्दील किया।
पहले हाफ में 1-1 की बराबरी के बाद कोस्टा ने 61वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। कोस्टा ने कप्तान छेत्री की कॉर्नर किक को दिशा दिखाते हुए बॉल को नेट में पहुंचाया, जिसकी बदौलत बेंगलुरु एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज की।
बेंगलुरु के कप्तान 38 वर्षीय छेत्री ने अपने करियर में केवल डूरंड कप नहीं जीता था, लेकिन रविवार की जीत के बाद उन्होंने यह खिताब भी हासिल कर लिया। साल 2013 में अस्तित्व में आये बेंगलुरु एफसी क्लब के लिये भी यह पहला डूरंड कप खिताब है।
00

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गिल का तूफानी शतक, तीसरी बार फाइनल में गुजरात टाइटंस

Newsdesk

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के ट्रायल्स में सिर्फ 50 किलोग्राम भारवर्ग में ही हिस्सा ले सकती हैं: डब्ल्यूएफआई

Newsdesk

किलियन एम्बाप्पे: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की सबसे बड़ी उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading