November 2, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

कम हो सकते हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम, सरकार ने दिए संकेत

नई दिल्ली ,26 सितंबर । कुछ ही दिनों में नया महीना शरू हो जाएगा। नियमों के अनुसार हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए जाएंगे। 1 अक्टूबर से सरकार की तरफ से कई बदलाव किये जाएंगे। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इन बदलावों में गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर स्मॉल सेविंग्स स्कीम तक कई अन्य बदलाव शामिल है। चलिए हम आपको बताते हैं 1 तारीख से आप पर कितना बोझ बढ़ सकता है और किन नियमों में 1 तारीख से बदलाव होने वाला है।
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किये जाते हैं। ऐसे में इस बार ये उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जा सकती है। दरअसल, नेचुरल गैस की कीमतों में कमी के कारण घरेलु गैस में गिरावट देखने को मिल सकती है ऐसी उम्मीद की जा रही है।
हर तीन महीने में केंद्र सरकार की ओर से स्मॉल सेविंग्स स्कीम के ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है। ऐसी में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही पीपीएफ, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाले ब्याज की राशि में इजाफा कर सकती है। बता दें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से 30 सितंबर को नई ब्याज दरों का ऐलान किया जा सकता है। ये नई ब्याज दरें 1 अक्टूबर से लागू हो सकती हैं।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं? बिल चुकाने से पहले ये पांच चीजें जरूर चेक कर लें

Newsdesk

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 2 से 3 नवंबर तक करेंगे हड़ताल; 10,000 से अधिक कर्मचारियों का समर्थन

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment