May 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऋतिक रोशन, सैफ अली खान का नया गाना बंदे एक्शन से भरपूर

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत मूवी विक्रम वेधा को जनता का खूब प्यार और अटेंशन भी मिलने लगी है और इसके लिए दीवानगी निरंतर बढ़ती जा रही है। मूवी के पहले गाने अल्कोहोलिया से इंटरनेट पर धूम मचाने के उपरांत, निर्माता इसके दूसरे गाने बंदे के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है।इसमें कोई शक नहीं है कि, विक्रम वेधा साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है और मूवी से जुड़ी हर चीज इंटरनेट पर एक नया ट्रेंड भी सेट कर चुके है। अब मेकर्स मूवी के अगले बंदे गाने के साथ हाजिर हैं। यह गीत दर्शकों को विक्रम वेधा की दुनिया में और गहराई से ले जाता है, जहां अपने इलेक्ट्रिफाइंग बीजीएम के साथ एक कॉप के रूप में विक्रम का सुपर कूल स्वैग और खतरनाक ग्रे गैंगस्टर वेधा के साथ पागलपन को और भी बढ़ा दिया है।गाने को एसएएम सी एस ने कंपोज, अरेंज और प्रोग्राम किया हैं, जिसे शिवम ने गाया हैं और बोल मनोज मुंतशिर ने दिए हैं। जैसे-जैसे मूवी अपनी रिलीज की तारीख के करीब आ रही है, दर्शकों के मध्य इसका क्रेज और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए 24 सितंबर से देश-विदेश के 1250 मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग विंडो को खोल दिया है।खबरों का कहना है कि विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और वाईएनओटी स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत भी किया जा रहा है। यह मूवी पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

किरीट सोमैया ने दी जानकारी- बीएमसी में 87 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, 6 अधिकारीसस्पेंड

Newsdesk

कितनी और जानें जाएंगी? मध्य प्रदेश में क्रूज पटलने की दुर्घटना पर सोनू सूद ने पूछे सवाल

Newsdesk

पोते हृदान के 18वें जन्मदिन पर भावुक हुए राकेश रोशन, बताया ‘फेवरेट यंग मैन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading