October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कोलकाता : यूको बैंक में लूट की कोशिश

कोलकाता, 29 जून | कोलकाता के मध्य में स्थित यूको बैंक की न्यू मार्केट शाखा को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात बदमाशों ने बैंक के शाखा कार्यालय के पीछे की तरफ की खिड़की को तोड़ा और वे लॉकर सेक्शन में घुस गए। उन्होंने सीसीटीवी सिस्टम को बंद कर दिया।

उन्होंने गैस कटर का इस्तेमाल करके मुख्य तिजोरी को खोलने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। वे केवल एक छोटी तिजोरी खोल सके, जिसमें सिक्के थे।

शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को शाखा का दौरा किया और शाखा प्रबंधक सहित बैंक अधिकारियों से पूछताछ की।

अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment