23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पति की लाश के साथ 19 दिन से रही पत्नी, फिर ऐसे भेद खुला

कटनी, 29 सितम्बर (आरएनएस)। जिले के विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 15 निवासी रिटायर्ड शिक्षक की मौत के बाद उसकी पत्नी 10 दिन से पति की लाश के साथ भूखी-प्यासी रह रही थी। दुर्गंध फैली तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इस तरह मामले का भेद खुला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध महिला से उसके पति के बारे में पूछा तो उसने जवाब दिया कि बाबूजी आराम कर रहे हैं। पुलिस घर में दाखिल हुई, तब घटना का खुलासा हुआ। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि रिटायर शिक्षक ब्रजेश त्रिपाठी (85 वर्ष) पत्नी पुष्पा त्रिपाठी (80 वर्ष) एक साथ रहते थे। पत्नी की मानसिक हालत कई वर्षों से खराब थी। पुलिस ने मुंबई में रह रहे पुष्पा के भाई को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे भाई ने बताया कि दंपति की कोई संतान नहीं थी।

अन्य ख़बरें

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

आतरवानी में इको विकास समिति की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को वितरित की गईं सोलर झटका मशीनें

Newsdesk

Leave a Comment