34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

दुनियाभर में छाया हिजाब प्रोटेस्ट, महिला सिंगर ने अब मंच पर सबके सामने किया ये काम

ईरान ,29 सितंबर । ईरान में हिजाब को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों की आंच एक और मुस्लिम देश तुर्की तक भी पहुंचती दिख रही है। तुर्की की एक महिला सिंगर मेलेक मोसो ने ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के लिए अपना समर्थन दिखाया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर मंच पर ही अपने बाल काटते हुए दिख रही हैं। उन्होंने ईरान में प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ऐसा किया। इंटरनेट पर तुर्की सिंगर मेलेक की हर कोई तारीफ कर रही है।
मेलेक मोसो ने इस्तांबुल शहर में अपना कार्यक्रम शुरू करने से पहले कैंची निकाली और लोगों की तालियों के बीच बाल काट दिए। इस दौरान उन्होंने कहा,आज रात, मैं सभी महिलाओं के लिए गाना गाऊंगी। 33 वर्षीय जैज सिंगर ने कहा,कोई भी हमारे गीतों, हमारी आजादी को नहीं छीन सकता। मेलेक मोसो ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब तुर्की में एक बार फिर से कट्टरता के मामले बढ़े हैं। एक समय तुर्की में हिजाब पर बैन था लेकिन रेसेप तय्यिप एर्दोगान के राष्ट्रपति बनने के बाद तुर्की में हिजाब पर से प्रतिबंध हटा लिया गया। खुद मेलेक मोसो को इसी साल की शुरुआत में एक वीडियो क्लिप के लिए तुर्की रूढि़वादियों द्वारा निशाना बनाया गया था। हालांकि वे अपने खिलाफ लोगों के गुस्से से झुकीं नहीं और उन्होंने मंच से कहा कि वे ईरान की उन महिलाओं को अपना समर्थन देती हैं जो हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रही हैं।
हिजाब को लेकर ईरान में प्रदर्शन
हिजाब विरोध प्रदर्शन को लेकर लगभग पूरा ईरान जल रहा है। ईरान में पुलिस हिरासत में एक 22 वर्षीय महसा अमीनी नाम की महिला की मौत हो गई थी। अमीनी की मौत के बाद से ईरान में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। अमीनी की मौत को लेकर 17 सितंबर से जारी विरोध-प्रदर्शनों की आंच ईरान के कम से कम 46 शहरों, कस्बों और गांवों तक फैल चुकी है। सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारित खबर के मुताबिक, विरोध-प्रदर्शन के दौरान अब तक कम से कम 41 प्रदर्शनकारी और पुलिस कर्मी मारे जा चुके हैं। आधिकारिक बयान के हवाले से कम से कम 14 लोगों की मौत होने और 1,500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तानी मंत्री ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को धमकी दी, कहा- जंग शुरू करेंगे

Newsdesk

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

Newsdesk

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading