September 17, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईसीसी रैकिंग: आस्ट्रेलिया की महिला टीम नंबर वन, भारत चौथी पायदान पर

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम एक दिवसीय और टी-20 प्रारूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौसिंल (आईसीसी) रैकिंग में बड़े अंतर के साथ सर्वोच्च स्थान पर कायम है।
एमआरएफ टायर आईसीसी द्वारा शनिवार को जारी वार्षिक आंकड़ों के अनुसार आस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त को 48 की बजाय अब 51 रेटिंग अंक की बढ़त बनाये हुए है, जो कि खेल के किसी भी प्रारूप में किसी भी अंतरराष्ट्रीय पुरुष या महिला टीम द्वारा अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है वहीं दूसरे स्थान पर डटी इंग्लैंड की टी-20 टीम पर उनकी बढ़त 14 से बढ़कर 18 अंक की हो गयी है।
दक्षिण अफ्रीका ने इंडीज को पछाड़ा
आस्ट्रेलिया तीन रेटिंग अंकों की बढ़त के साथ 170 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है जबकि दक्षिण अफ्रीका (119), इंग्लैंड (116),भारत (104) और न्यूजीलैंड (101) अंक लेकर क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं। टी-20 में आस्ट्रेलिया के 299 रेटिंग अंक है जो दूसरे स्थान पर रही इंग्लैंड से 18 अंक ज्यादा हैं। न्यूजीलैंड तीसरे और भारत इस सूची में चौथे स्थान पर है। वेस्टइंडीज को पछाड़ कर दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading